scriptज्योति वेन्नम ने विश्व तीरंदाजी में तीसरा स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास | jyoti vennam creates history by winning third gold medal in world archery | Patrika News
अन्य खेल

ज्योति वेन्नम ने विश्व तीरंदाजी में तीसरा स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास

ज्योति सुरेखा वेन्नम ने शनिवार को विश्व तीरंदाजी में अपना तीसरा स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। वह दीपिका कुमारी (एस3, 2021) के बाद एक ही विश्व कप चरण में तीन स्वर्ण पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय तीरंदाज बन गई हैं।

नई दिल्लीApr 27, 2024 / 02:50 pm

lokesh verma

ज्योति सुरेखा वेन्नम ने शनिवार को विश्व तीरंदाजी में अपना तीसरा स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। ज्योति ने मैक्सिको की एंड्रिया बेसेरा को 146(9*)-146(9) से हराकर महिला व्यक्तिगत कंपाउंड वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। वह दीपिका कुमारी (एस3, 2021) के बाद एक ही विश्व कप चरण में तीन स्वर्ण पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय तीरंदाज बन गई हैं। इससे पहले उन्होंने कंपाउंड मिश्रित और महिला कंपाउंड टीम में स्वर्ण पदक जीते थे।
वह सारा लोपेज (एस2, 2016) और सारा सोनिचसेन (एस2, 2017) के बाद तिहरा (एक ही सीज़न में तीन पदक) जीतने वाली तीसरी कंपाउंड महिला तीरंदाज बन गईं। इसके साथ ही ज्योति ने त्लाक्सकाला में होने वाले तीरंदाजी विश्व कप फाइनल के लिए भी अपना टिकट पक्‍का कर लिया है।

भारतीय पुरुष कंपाउंड और मिश्रित टीम ने स्वर्ण पदक जीते

अभिषेक वर्मा और ज्योति सुरेखा वेन्नम की डायनामिक भारतीय कंपाउंड मिश्रित टीम ने शनिवार को यहां शंघाई विश्व कप में एस्टोनिया के रॉबिन और लिसेल जाटमा को 158-157 से हराकर भारत के लिए तीसरा स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले दिन में प्रथमेश फुगे, प्रियांश और अभिषेक वर्मा की भारतीय पुरुष कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने नीदरलैंड को 238-231 से हराकर दूसरा स्वर्ण पदक जीता था।

 इटली को 236-225 के स्कोर से हराकर जीता गोल्‍ड

पुरुष कंपाउंड टीम 2011 ट्यूरिन विश्व कप में टीम यूएसए द्वारा बनाए गए विश्व रिकॉर्ड से केवल 1 अंक से चूक गई। इससे पहले, परनीत कौर, अदिति स्वामी और ज्योति सुरेखा वेन्नम की विश्व चैंपियन भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने शिखर मुकाबले में इटली को 236-225 के स्कोर के साथ हराकर भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता था।

Hindi News/ Sports / Other Sports / ज्योति वेन्नम ने विश्व तीरंदाजी में तीसरा स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो